उत्तराखंड
ऊखीमठ, चोपता, गोपेश्वर मार्ग पर सब्जी का ट्रक पलटा, यातायात बाधित
रुद्रप्रयाग: जिले के ऊखीमठ, चोपता, गोपेश्वर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। चालक परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। रुद्रपयाग थाना ऊखीमठ का पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एक ट्रक सब्जी लेकर चमोली के लिए जा रहा था जो कि चोपता रोड़ पर ताला मस्तूरा के पास चढ़ाई पर चढ़ते वक्त रोड़ पर पलट गया। इसके चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। फिलहाल यहां पर रोड़ ब्लॉक है। एनएच को जेसीबी भिजवाने को बता दिया गया है। जेसीबी पहुंचने पर ट्रक को रोड़ से हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel