उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून सहित इन जिलों में बारिश शुरू, अलर्ट जारी…
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। विभाग के दो दिनी अलर्ट के अनुसार राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। देहरादून में तेज गर्ज के साथ बारिश हो रही है। वहीं विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि देहरादून टिहरी सहित आठ जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है तो वहीं इस दौरान भयंकर तूफान का अलर्ट भी है।
मौसम विभाग की माने तो राज्य में 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। अब 13 और 14 अप्रैल यानि आज और कल बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है।
मौसम विभाग ने इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में बारह अप्रैल तक भीषण गर्मी के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब बारिश शुरू होने से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश का लोग लुत्फ उठा रहें है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel