उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, बरते सावधानी…
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे । मौसम विभाग ने नैनीताल देहरादून सहित कई जिलों में अगले तीन दिन यानी 7 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है जबकि 7 अगस्त को राज्य के चमोली तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं भारी बारिश के कारण कई हाइवे और मार्ग बंद चल रहे हैं। अभी तक उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा, कमद धौंतरी चमियाला बूढ़ाकेदार अंयारखल, बड़ेथी बन चौरा बदरीगाड, लंबगांव मोटरना राजखेत घनसाली समेत कुल 21 स्टेट हाईवे से भी चट्टाने और मलबा नहीं हटाया जा सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel