उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश से बढ़ी ठंड, इन जिलों में तूफान-बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट…
उत्तराखंड में मौसम विभाग का अनुमान सटिक साबित हुआ है। प्रदेश में मौसम बदल गया है। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहीं राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश कई जिलों में बारिश तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट के तहत कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि झक्कड़ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है । वहीं सोमवार सुबह हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है।
बताया जा रहा है कि देहरादून,पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपदों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बरसात तथा बिजली गिरने की संभावना है उसके अलावा मौसम विभाग में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना जताई है। जबकि कल17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं विभाग ने ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। माना जा रहा है कि बिजली गिरने से जान माल की हानि तथा खुले स्थानों पर ओलावृष्टि से लोगों को परेशानी हो सकती है इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज, ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षा बरते।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel