उत्तराखंड
गुजरात से ऋषिकेश घूमने आई महिला नदी में बही, पैर फिसलने से हुआ हादसा…
गुजरात से यात्रा करने के लिए आए दल के साथ नीलू बेन ऋषिकेश घूमने आई थीं। मंगलवार सुबह मस्तराम घाट पर स्नान करने के दौरान उनका पांव अचानक फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। महिला यात्री को नदी के तेज बहाव में बहता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम महिला की खोजबीन करने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि नीलू बेन गुजरात के अहमदाबाद से ऋषिकेश घूमने के लिए आई थी। स्नान करने के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। इस बीच उनका पैर फिसल गया, जिस कारण वह नदी में बह गई है।एसडीआरएफ की पूरी टीम उनकी खोज बीन में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel