उत्तराखंड
पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी…
चमोली : विश्व धरोहर कही जाने वााली फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। वन विभाग के रेंजर गौरव नेगी हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को घांघरिया स्थित वन विभाग की चौकी से फूलों की घाटी रवाना किया। गुरूवार को 4 विदेशी पर्यटक सहित 35 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए। हालांकि इस साल फूलों की घाटी में भारी बर्फबारी के चलते कई कई जगह बड़े बड़े हिमखंड जमे हुए हैं, जिसे देखते हुए डेंजर जोन पर वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है बता दें कि साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने आते हैं।
फूलों की घाटी में 600 से ज्यादा प्रजातियों के फूल खिलते हैं फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में घोषित विश्व धरोहर स्थल, नन्दा देवी अभयारण्य, नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान का एक भाग है। यह उद्यान 87.50 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। फूलों की घाटी ग्रीष्मकाल में छह माह तक पर्यटकों के लिए खोली जाती है। घाटी के दीदार के लिए जुलाई, अगस्त व सितंबर माह सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान घाटी में सबसे ज्यादा फूल खिले रहते हैं। सितंबर में यहां ब्रह्मकमल खिलते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel