उत्तराखंड
पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून…
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम बदला रहेगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं।
दो जून को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों व मैदानी जनपदो के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है वहीं तीन जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के अनेक स्थानों तथा शेष जनपदो के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि 5 जून के बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पोस्ट मानसून आने के बाद बारिश भी जोर पकड़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
800 मिमी से ज्यादा बरसात के साथ मुंबई में अगस्त की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
मानसून सत्र के पहले दिन स्वर्गीय मुन्नी देवी को मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता की
अच्छी खबर: गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम
जनदर्शन पर बढता जन का अूटट विश्वास, 4 घंटे चला आज डीएम जनदर्शन
