देहरादून
परीक्षा: गृह परीक्षाओं के लिए शासनादेश जारी, बिना परीक्षा के पास होंगे इन कक्षाओं के छात्र…
देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने गृह परीक्षाओं के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी किए गए इस आदेश में 27 जनवरी का संदर्भ ग्रहण करने के लिए कहा गया है जिसमें वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन जनपद अपनी सुविधानुसार बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व या बाद 22 अप्रैल से 25 मई के बीच कर सकते हैं इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा, साथ ही जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा मूल्यांकन के कार्य बोर्ड परीक्षा अवधि में संपादित किए जाएंगे इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में जहां वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाएं केंद्र प्रस्तावित नहीं है तथा बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं है और वहां शिक्षक उपलब्ध हो तो बोर्ड परीक्षा के साथ ही गृह परीक्षा भी संपादित की जा सकती है।
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों की इस साल परीक्षाएं नहीं होंगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी ग्रेडिंग के आधार पर सीधे पास किए जाएंगे। शनिवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा सभी सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में 22 अप्रैल से 25 मई के बीच कक्षा छह से नौ और 11वीं की गृह परीक्षाएं होंगी। अगर स्कूलों में भौतिक उपस्थिति के माध्यम से परीक्षा कराएंगे तो संबंधित जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी कि वह कोविड-19 लेकर जारी हुई एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
