अल्मोड़ा
उपचुनाव: सल्ट उपचुनाव में भाजपा ने किया प्रत्याशी घोषित, जानिए नाम…
अल्मोड़ा: जनपद की सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने महेश जीना पर मुहर लगा दी है। भाजपा के कद्दावर नेता और वरिष्ठ विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट विधानसभा सीट खाली हुई थी जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे। लेकिन भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। स्वर्गीय सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य किया है जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा। जनता से सीधे जुड़े होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना को अपने बेटे की तरह मानती थी इसलिए इस चुनाव में महेश जीना को सहानुभूति का भी बड़ा फायदा होगा। महेश जीना बीकॉम ग्रेजुएट हैं और निजी व्यवसाय करते हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं पिछले 38 सालों से वह संघ के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं ऐसे में उनके टिकट की दावेदारी को संगठन से भी काफी मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
