बागेश्वर
दुःखद: हादसों का मंगलवार, अनियंत्रित होकर नदी में समाया वाहन…
बागेश्वर। मंगलवार का दिन उत्तराखंड राज्य में हादसों भरा रहा, दोपहर गढ़वाल के देवप्रयाग में शिक्षक दंपती की कार दुर्घटना में मौत हो गई। तो वंही बागेश्वर में एक कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में समा गई। जानकारी के अनुसार वाहनमे फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर निकाल लिया। जिनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। को एक कार अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार वाहन सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि वाहन चालक को हल्की चोट आई है। बहरहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हुआ यूं कि मंगलवार को एक होंडा सिटी कार यूके04,क्यू, 0599 तेज गति से नगर से बिलौना की तरफ जा रही थी। सैंज के समीप ठंडी रोड में अनियंत्रित होकर सरयू नदी में जा गिरी। जिसमे वाहन चालक मोहित दानू, वरुण, मोहित कुमार, गौरव सिंह गढि़या सभी निवासी मंडलसेरा घटना में घायल हो गए। एसएसआई खष्टी बिष्ट ने कहा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लोगों से अपील की है कि कोरोना काल मे वेवजह घर से बाहर न निकलें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
