देहरादून
विरोध: यूथ कांग्रेस गरजे निजी अस्पताल संचालकों पर, मनमर्जी लूट खसूट पर अपने घरों में दिया धरना…

देहरादून: कोविड काल में निजी अस्पताल संचालकों की मनमर्जी के चलते आज उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने इसके विरोध में कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए पूरे प्रदेश में धरना दिया। लॉक डाउन के चलते युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में रहकर सांकेतिक धरना कर निजी अस्पतालों की लूट खसूट का विरोध किया।विरोध करने का उदेश्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का था कि सरकार द्वारा बनाई गई एक तय रेट लिस्ट के बावजूद निजी अस्पताल अपनी इच्छा अनुसार मरीजों से पैसे वसूलने का काम कर रहे है। जिससे मरीज के परिजनों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से ये मांग की है कि जल्द ही इस पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही की जाए और इन निजी अस्पतालों की मनमानी को रोका जाए।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुलर ने कहा कि जल्द इस ओर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले समय मे कार्यकर्ता एक जुट होकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती ने कहा कि अगर सरकार जल्द इसमें करवाई नही करती है तो युवा कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


