देहरादून
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ट्रांसफर सत्र शून्य घोषित, आदेश जारी…

देहरादून: उत्तराखंड शासन से एक बड़ी खबर सामने आई है बता दें कि सोमवार को मुख्य सचिव ने वर्ष 2021 और 2022 में वार्षिक स्थानांतरण सत्र को शून्य किए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी से प्रदेश की स्थिति चरमरा गई है। अधिकांश जनपदों में अधिकारियों कर्मचारियों को कोविड नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ट्रांसफर सत्र शून्य घोषित, आदेश जारी… pic.twitter.com/HcswfARyCY
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) May 24, 2021
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण में भारी वृद्धि होने के कारण राज्य के अधिकांश जिले कोरोना की जद में है। ऐसी परिस्थिति में राज्य की आर्थिक गतिविधियां बंद होने के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसी दशा में कार्मिकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा आदि किए जाने पर संक्रमण फैलने की आशंक बनी रहेगी। ऐसे में वर्तमान स्थानांतरण सत्र 2021-22 को प्रदेश में शून्य कर दिया है। मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव, सचिव और प्रभारी सचिव सहित अपर सचिव के अलावा मंडल आयुक्त गढ़वाल एवं कुमाऊं और सभी जिले के जिलाधिकारी और सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


