अल्मोड़ा
कार्रवाई: एक लाख रुपये में बिके लोक निर्माण विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता, गिरफ्तार…
अल्मोड़ा: सरकारी दफ्तरों में रिश्वत लेना कोई नई बात नही है। ऐसे ही रिश्वत लेने का ताजा मामला अल्मोड़ा से सामने आया है जहाँ लोक निर्माण विभाग के एनएच खंड रानीखेत (अल्मोड़ा) के अधिशासी अभियंता (ईई) महिपाल सिंह कालाकोटी और सहायक अभियंता (एई) हितेश कांडपाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया।
दरअसल एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत करते हुए बताया कि उसने अपने रेस्टोरेंट के बार लाइसेंस के लिए अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2019 में आवेदन किया था। इस पर जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई। जब इस संबंध में लोनिवि ने रिपोर्ट जारी नहीं की तो फिर उक्त व्यक्ति द्वारा वहां संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा गया। जहां उससे तीन लाख रुपए मांगे गए। इसके बाद उनके बीच एक लाख रुपए में बात तय हुई।
यह भी पढ़े- राहत: उत्तराखंड में मुफ्त मिलेगी बिजली, सरकार ने बनाया प्लान जानिए…
विजिलेंस ने मामले को सही पाकर टीम का गठन कर लोक निर्माण विभाग के रानीखेत एनएच आफिस पहुंची। जहां उक्त व्यक्ति ने अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह कालाकोटी व सहायक अभियंता हितेश कांडपाल को एक लाख रुपए सौंप दिए। इस पर ट्रैप टीम ने दोनों इंजीनियरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरप्तार कर लिया। अब दोनों अधिकारियों को अपनी आय के सारे स्रोत बताने होंगे और कई जांचों से गुजरना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

