टिहरी गढ़वाल
दहशत: बूढाकेदार में गुलदार के आतंक से घरों में कैद रहने को मजबूर ग्रामीण, ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत…
टिहरी। उत्तराखंड में गुलदार का आतंक हर तरफ देखने को मिल रहा है। यहां कोई जिला ऐसा नहीं बचा है जहां गुलदार का आतंक देखने को नहीं मिल रहा हो। हर जगह इंसानी जिंदगी को निशाना बना रहा गुलदार अब प्रखंड भिलंगना के बूढ़ाकेदार में दिख रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यहां भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में गुलदार कई चक्कर मारते हुए नजर आया है। बीते बुधवार को गुलदार को देखकर बस अड्डे में लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इतना ही नही लोगों द्वारा काफी हल्ला करने के बाद भी गुलदार टस से मस नहीं हुआ।
बता दें कि प्रखंड भिलंगना के बूढ़ाकेदार में बुधवार सुबह आठ बजे बूढ़ाकेदार बस अड्डे के समीप गुलदार का आतंक साफ दिखाई दिया। यहां गुरुवार भी चार बजे से लेकर शाम सात बजे तक गुलदार दिखाई दिया। गुलदार कि दहशत के कारण ग्रामीण घरों में कैद रहने को मजबूर है। शाम होते ही दुकानदार जल्दी ही दुकान बंद करने को मजबूर हैं। आस पास के लोग सात बजे के बाद अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि यह गुलदार काफी समय से कई मवेशियों को भी मार चुका है। जिसमें गिरीश प्रसाद बहुगुणा निवासी बूढ़ाकेदार का एक बछड़ा, जगदीश सेमवाल की एक बछड़ा, धर्मेंद्र नगवान ग्राम रगस्या के बछड़े सहित कई मवेशी गुलदार का निवाला बना चुके है। ग्रमीण वन विभाग से लगातार गुलदार को पकड़ने की गुहार लगा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




