टिहरी गढ़वाल
Breaking: टिहरी से बारातियों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन से अधिक थे सवार…
उत्तरकाशी: पहाड़ में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। ऐसे में उत्तरकाशी से दुःखद खबर आ रही है। यहां टिहरी से बारातियों को लेकर जा रहा वाहन दुघटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात करीब 2:00 बजे थाना धरासू क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री पर कल्याणी गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास पलट गया।
हादसे में चालक सहित 17 लोग सवार थे। जिसमें से 4 लोग गम्भीर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं 13 लोगों को मामूली चोटें आई है। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौक़े पर पहुंचे थाना धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु ज़िला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सामान्य घायलों का मौक़े पर पहुंची 108 ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं गम्भीर घायलों का इलाज जारी है।
गंभीर घायलों की पहचान राजेश चंद्र पुत्र तोलचंद्र उम्र-42 वर्ष निवासी गंगटाड़ी, थाना बड़कोट, नगतचंद्र पुत्र सुरमन सिंह उम्र-58 वर्ष निवासी नागाणगाँव, थाना बड़कोट, राजेश पुत्र नागेंद्र सिंह उम्र-38 वर्ष निवासी खाँड़, थाना बड़कोट, कुलवंती पत्नी आलेंद्र सिंह उम्र-32 वर्ष निवासी कंड़ारुगाँव, नौगाँव, थाना पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
