टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में चारा लेने गई महिला को भालू ने बनाया शिकार, गांव में दहशत…
टिहरी: पहाड़ो पर जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। गुलदार के बाद अब भालू भी इंसानों काशिकार कर रहे हैं। टिहरी में एक भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी रौणद रमोली के खेतपाली गांव की बताई जा रही है। यहां चारा लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं भालू की धमक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। घायल की पहचान अंबिका देवी के रूप में हुई है। भालू के हमले में अंबिका देवी के सिर और हाथों पर बुरी तरह चोटें आई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
