टिहरी गढ़वाल
टिहरी: उत्तराखंड बन रहा अवैध नशा का बड़ा गढ़, लाखों की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…
टिहरी: उत्तराखंड अवैध नशा का बड़ा गढ़ बनता जा रहा है। ऐसे में पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। टिहरी में थाना घनसाली में पुलिस ने करीब लाखों की चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। युवक को शनि देव मंदिर के पास टिहरी रोड, घनसाली से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लगभग ₹ 1,79,000/- की 01 किलो 792 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। बता दें कि टिहरी पुलिस नवनियुक्त एसएसपी के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों की धरपकड़ में जुट गई है। मात्र 04 दिनों के भीतर 04 मामलों में 04 तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही तस्करों के कब्जे से लगभग ₹ 5,00,000/-(पांच लाख) की कुल 04 किलो 930 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…





















Subscribe Our channel
