टिहरी गढ़वाल
टिहरी के दो अधिकारी लापता, यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिली कार, अधिकारियों का नहीं लग रहा सुराग…
ऋषिकेशः टिहरी से लापता हुए ट्रेजरी अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में कार मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी बीती 25 दिसंबर से टिहरी से लापता है। पुलिस तबसे तलाश में जुटी हुई है। अब एम्स के गेट नंबर एक के सामने एक अधिकारी की कार संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई है। कार के अंदर से पुलिस को अकाउंट संबंधित अति महत्वपूर्ण फाइलें बरामद हुई है। जिनकी जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी जिले की ट्रेजरी में तैनात लेखाकार यशपाल सिंह नेगी और जय प्रकाश शाह बीती 25 दिसंबर से लापता हैं। दोनों कर्मचारियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन टिहरी पुलिस में दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टिहरी पुलिस दोनों अधिकारियों की तलाश में जुटी है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अधिकारियों में से एक अधिकारी की कार नंबर UK 09 A 0826 एम्स के एक नंबर गेट के पास खड़ी है। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लिया। गाड़ी के अंदर से 100 से ज्यादा अति महत्वपूर्ण फाइलें बरामद हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दूसरी गाड़ी की भी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

