दिल्ली
Big Breaking: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, उत्तरकाशी में विजय संकल्प रैली में हुए थे शामिल…
दिल्लीः देश में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं। अब इस वायरस की चपेट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आ गए हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण की खबर खुद दी है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की है। आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही रक्षा मंत्री उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि मैंने कोरोना टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव आया है। हल्के लक्षण हैं। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये। वह खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट कराएं।
आपको बता दें कि उत्तरकाशी में शुक्रवार को जोशियाड़ा में भाजपा की विजय संकल्प रैली का समापन हुआ था रैली में हजारों की संख्या में जनपदभर से लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि लंबे अरसे के बाद उत्तरकाशी की किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए आपके सम्मुख खड़ा हूं। भले ही मैं उत्तरकाशी में देर से आया हूं लेकिन दुरूस्त आया हूं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

