टिहरी गढ़वाल
टिहरी: पिकनिक मनाने जा रहे दो युवकों पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दूसरे की हालात नाजुक…
टिहरी: उत्तराखंड से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मसूरी-धनौल्टी रोड़ पर भूस्खलन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा कोटली गांव के पास हुआ। बाइक सवार दोनों युवक अपनी बाइक से देहरादून से धनौल्टी घूमने जा रहे थे। अचानक कोटली गांव के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में दोनों बाइक सवार युवक आ गए। एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक अपने डांस ग्रुप के साथ देहरादून से धनौल्टी घूमने जा रहे थे, तभी कोटली गांव के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों बाइक सवार युवक आ गए। इस हादसे में 23 साल के अनुज सिंह पुत्र कलंक सिंह निवासी रायपुर देहरादून की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 साल का गौरव पुत्र जय सिंह निवासी केनाल रोड देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया घायल और मृतक देहरादून की एसएनएस डांस एकेडमी के सदस्य हैं। जिसमें 11 लड़के और 4 लड़कियां मौजूद थी।
वहीं पुलिस जनता से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। बर्फबारी के कारण रास्ता खतरनाक हो गया है। ऐसे में जहां पर चट्टान या पत्थर गिरने की संभावना है, वहां पर सावधानी के सूचना पट्ट लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वह मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर सावधानी से चलें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

