टिहरी गढ़वाल
टिहरीः दोस्त के घर गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जवान बेटे की मौत से मां-बाप पर टूटा पहाड़…
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में अपने दोस्त के घर गये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोस्त के घर बेहोश होने पर स्वजन युवक को सीएचसी हिंडोलाखाल में ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हिंडोला खाल निवासी 23 वर्षीय तुषार बागड़ी पुत्र वीरेंद्र बागड़ी बीती सोमवार शाम को पास में ही रह रहे अपने दोस्त के घर गया था। रात में दोस्त द्वारा परिजनों को तुषार की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। तुषार को बेहोश मानते उसके पिता उसे सीएचसी हिंडोलाखाल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं सीएचसी प्रशासन ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




