टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में नहीं थम रहा हादसे, टिहरी में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दो घायल…
टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 48 घंटे में कई बड़े हादसों की खबरे आ गई है। अब टिहरी में एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार तड़के करीब चार बजे रुड़की से श्रीनगर ईंट लेकर जा रहा ट्रक देवप्रयाग से पांच किमी पहले खाई में पलट (Devprayag truck accident) गया। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि चालक हसन अब्बास (27) पुत्र जियाहुल हसन निवासी शर्की सिरसी देहात जिला संभल यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक सहायक नौशाद (45) पुत्र शब्बीर एवं नईम (42) पुत्र मगता हसन दोनों निवासी जैनपुर झझेडी थाना मंगलौर जिला हरिद्वार गम्भीर घायल हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

