टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक गंभीर घायल, चालक लापता…
Accident:: टिहरी में हादसों का सिलसिला जारी है। देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी (Totaghati near Devprayag Vyasi) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घायल को ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। वहीं लापता चालक की तलाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी (Totaghati near Devprayag Vyasi) के पास एक ट्रक करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहन चालक की तालाश की जा रही है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वाहन चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।
घायल की पहचान सुनील (27) पुत्र साहब सिंह निवासी पटोड़ी चंबा टिहरी गढ़वाल के रुप में हुई है। घायलो को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel