टिहरी गढ़वाल
घनसाली: गदेरे के तेज बहाव में बही महिला, महिला का शव बरामद…
घनसाली डेस्क: घनसाली से इस वक्त दुःखद खबर सामने आई है। यहाँ नैलचामी गदेरे को पार कर रही महिला का अचानक पैर फिसलने से मौत हो गयी है। वहीं महिला के बह जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद sdrf शव बरामद कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद के थाना क्षेत्र घनसाली स्थित जाख नैलचामी का है जब सुबह गांव की महिला अपने दैनिक कार्यों के लिए नदी पार करने जा रही थी, ग्राम सभा जाख निवासी श्रीमती लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी श्री रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला श्रीमती निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण श्रीमती लीला देवी उपरोक्त नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है।
सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के ईएसआई गब्बर सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि काफी खोजबीन कर बचाव का कार्य किया गया लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 1 किलोमीटर दूरी पर लीला देवी का शव बरामद हो पाया है साथ ही महिला को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




