टिहरी गढ़वाल
Action: वन विभाग की टीम ने इस बड़े आश्रम का ध्वस्त किया कब्ज़ा, लगातार मिल रही थी शिकायत…
टिहरी। मुनिकिरेती वन विभाग इन दिनों एक्शन मोड मे है। विभाग की भूमि पर जहां जंहा कब्जा दिखा, अब वहां दिखेगी विभाग की टीम और ध्वस्त होंगे कब्जे। इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है, दरअसल पिछले काफी समय से विभाग को लगातार शिवपुरी रेंज एवं अन्य स्थानों पर विभागीय जमीन पर कब्जा ज़माने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी, विभाग द्वारा लगातार कब्जाधारियों को चेतावनी भी दी जा रही थी।
लेकिन बुलंद हौसले रखने वाले कब्ज़ाधारी मनमानी करने से गुरेज नहीं कर रहे थे। बुधवार को टीम ने एक्शन लिया और शिवपुरी रेंज की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ओशो आश्रम लीज संख्या 52 के अन्तर्गत हो रहे अवैध निर्माण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि विभागीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरान टीम लीडर विजेंद्र मैठाणी वन दरोगा देव सिंह एवं वन महिला वन आरक्षियों सहित 10 कर्मचारी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
