टिहरी गढ़वाल
Tehri News: यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, पसरा मातम…
Tehri News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत डागर गांव के पास एक शादी समारोह से वापस लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए है। वहीं घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। खुशियों में मातम पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कीर्तिनगर के डागर गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं, घायलों की पहचान मोहन लाल (45 वर्षीय), मंगल लाल (54 वर्षीय), प्रभु दयाल (53 वर्षीय), मदन लाल (44 वर्षीय) और सोहन लाल (40 वर्षीय) के रूप में हुई है सभी घायल कोठर और धाती गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, दुर्घटना की सूचना पाकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने भी बेस अस्पताल पहुंचकर घायलों की खैर खबर ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel