टिहरी गढ़वाल
Success Story: टिहरी के अभिषेक सेना में बने ऑफिसर, अच्छी सैलरी के बाद भी नहीं छोड़ी थी तैयारी…
Success Story: कुछ पाने की चाह और जज्बा हो तो मंजिल मिल जाती है। इस बात को सिद्ध कर दिखाया है टिहरी के सपूत अभिषेक ने। टिहरी गढ़वाल के बुडकोट निवासी अभिषेक बडोनी का चयन भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी के रुप में चयन हुआ है। अच्छी नौकरी और सैलरी के बाद भी अभिषेक ने देश सेवा करने का सपना नहीं छोड़ा और मुकाम हासिल कर लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंद्रबदनी गांव निवासी अभिषेक बडोनी ने सेना में जाने का सपना देखा। अभिषेक का बीटेक करने के बाद TCS में चयन हो गया था। अभिषेक के पास अच्छी नौकरी थी लेकिन उन्होंने सेना में जाने की सपने को बिल्कुल नहीं छोड़ा। वह सेना में जाने की तैयारी करते रहे। और अब वह सेना में अफसर बनने वाले है।
बताया जा रहा है कि उनके दादा सेना में थे और वहीं से उन्होंने भारतीय सेना में जाने का सपना देखा था, जो अब पूरा हो गया है। अब अभिषेक बडोनी का भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी के रुप में चयन हुआ है। वह अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई के लिए रवाना होंगे और 30 अक्टूबर से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई है। उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी है, तो गांव वालों को उनपर गर्व है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

