टिहरी गढ़वाल
Tehri News: “वृहद विधिक सेवा शिविर” का होगा आयोजन, CDO ने दिए ये निर्देश…
मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्थान राजकीय इण्टर कालेज चाका, पट्टी क्वीली, तहसील गजा में “वृहद विधिक सेवा शिविर” का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी।
जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवायें भी उपलब्ध करायी जायेगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगवाकर सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर में प्रतिभाग करते हुए अनिवार्य रूप से अपने-अपने विभाग का स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



