टिहरी गढ़वाल
Tehri News: ततैया के हमले से घास लेने जा रही महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत…
Tehri News: उत्तराखंड में गुलदार, भालू आदि जंगली जानवरों का आतंक तो आपने सुना होगा। लेकिन टिहरी से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां ततैया के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार में मातम परसा हुआ है। तो वहीं महिला की मौत जहां क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला टिहरी के नरेंद्रनगर विधानसभा के काटलनौडू गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां घर से घास लेने जा रही महिला पर ततैया ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने आनन-फानन में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
गौरतलब है कि ततैये अक्सर झुंड में हमला करते हैं, जिससे बचना काफी कठिन होता है। जंगल में ततैये पेड़ों पर अपना छत्ता लगाते हैं और कई बार लोग इसके शिकार हो जाते हैं। इस तरह के कई मामले पहले भी राज्य में सामने आ चुके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel