अल्मोड़ा
Uttarakhand News: सीएम धामी ने इस जिले को दी करोंड़ो रुपए की सौगात, की ये बड़ी घोषणा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) लगातार सौगात दें रहे है। इसी कड़ी में सीएम आज अपने दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे है। यहां पहुंच कर उन्होंने हवालबाग आजीविका महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही यहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया है। और कई बड़ी घोषणाएं भी की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर से बिमोला आईटीबीपी हैलीपैड पहुंचे। बताया जा रहा है कि जहां से वह कार के काफिले के साथ हवालबाग आजीविका महोत्सव (CM Dhami in aajivika Festival ) कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आये उत्पादकों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने 39804.96 लाख रुपये के विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग में आजीविका महोत्सव में सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समझना है तो उसको को समझने के लिये हमको अल्मोड़ा आना चाहिये। यहां से हम पूरे उत्तराखण्ड को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पहाड़ की महिलाएं और पुरुष बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। ये बहने जो उत्पाद बना रही हैं। ये उत्पाद काफी अच्छे हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं। पूरा विकास तभी सम्भव है। जब सब एकजुट होकर कार्य करेंगे। सीएम ने कहा कि हम अल्मोड़ा को आदर्श अल्मोड़ा बनाना चाहते हैं।
अल्मोड़ा ध्वजवाहक के रूप में हमेशा आगे रहा है। चाहे संस्कृति हो या शिक्षा। हम अल्मोड़ा को पुराने स्वरूप में लाना चाहते हैं। 2025 में हम देश के सबसे अच्छे राज्यों में शामिल होंगे। हमारी सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। आरबीआई हवालबाग भी बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का कमाल है। हम हर क्षेत्र में आज आगे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


