टिहरी गढ़वाल
आरोप: घनसाली विधायक की इस युवक ने खोली पोल, देखिए वीडियो…
मां दुध्याड़ी देवी का कुंभ मेला जहां शुरू है। वहीं माता के दर्शन करने जा रहे भक्तों को खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए है। साथ ही विधायक से सड़क का निरिक्षण कर उसे बनवाने की अपील की गई है।
बता दें कि मां दुध्याड़ी देवी का प्राचीन मंदिर टिहरी जनपद के भिलंगना विकास खंड स्थित गोनगढ़ पट्टी के पौनाड़ा गांव के समीप है, जबकि मंदिर के नजदीक ही एक पौराणिक शक्ति गुफा है जहां मां 12 वर्षों तक विराजमान रहती है। मां दुध्याड़ी देवी का मेला 12 साल बाद शुरू हुआ तो लोग यहां दर्शन को पहुंच रहे है।
टिहरी का युवक जब माता के दर्शन को पहुंचा तो उसने सड़क की हालत देखते हुए कहा कि माँ दुध्याड़ी के दर्शन करने गए परंतु बहुत दुख हुआ जब सड़क के हाल देखे। गोनगढ पट्टी की सड़क की हालत शासन प्रशासन के हाल दिखा रही है। उन्होंने विधायक से अपील की कि वह टू व्हिलर से इस रास्ते से मां के दर्शन को जाए और लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाए।
युवक ने आरोप लगाया कि विधायक सिर्फ बड़े बड़े दावे कर रहे है लेकिन प्रशासन सो रहा है 12 साल बाद माता का मेला लगा है और सड़क पर डामरीकरण तक नहीं है। सड़कों पर उड़ रही धूल और खस्ताहाल सड़क प्रशासन की पोल खोल रही है।
आरोप: घनसाली विधायक सो रहें हैं, इस युवक ने खोली विधायक की पोल…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



