टिहरी गढ़वाल
Tehri News: घनसाली से किडनैप हुई नाबालिग किशोरी यहां से हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर आ रहा है। यहां घनसाली से किडनैप हुई किशोरी को राजस्व पुलिस ने जयपुर राजस्थान से बरामद किया है। किशोरी के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को जयपुर राजस्थान से ट्रांजिट रिमाण्ड पर नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल लेकर आये,जहां से अभियुक्त को माननीय न्यायालय नई टिहरी के समक्ष पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र ग्राम मयकोट से तीन अक्टूबर से एक नाबालिग बालिका लापता थी। मामले में किशोरी के अपरहण के सम्बन्ध में राजस्व थाना कोन्ती पर मु0अ0सं0 02/2022 धारा 363,366 भा.द.वि. पंजीकृत कराया गया था। डीएम के आदेशानुसार मामला दिनांक 08.10.2022 को राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस थाना घनसाली को स्थानान्तरित हुआ। तबसे पुलिस किशोरी की तालाश में जुटी थी।
मामले में लंबे समय की मशक्कत के बाद अब थाना घनसाली पुलिस ने अपने अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त महेश पुत्र विजय लाल निवासी ग्राम मयकोट पट्टी कैमर तहसील बालगंगा जनपद टिहरी गढ़वाल को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता/नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। दोनों को ही टिहरी लाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


