टिहरी गढ़वाल
World Record: टिहरी के लाल ने माउंट किलिमंजारो फतह कर रचा इतिहास, देश-प्रदेश का नाम किया रोशन…
टिहरी के सपूत ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि पर्वतारोही रोहित भट्ट (Mountaineer Rohit Bhatt) ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया (Tanzania) स्थित माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने महज तीन दिन में इस पर्वत को फतह कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से जहां प्रदेश गौरावंवित हुआ है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने 5895 मीटर पर स्थित अफ्रीकी देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी में किलिमंजारो को फतह करने का सपना देखा। और इस सपने को उन्होंने पूरा कर दिखाया। बताया जा रहा है कि सामान्यता पर्वतारोही इस पर्वत को फतह करने के लिए 6 दिन का समय लगाते हैं लेकिन रोहित ने इस कार्य को 3 दिन में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का सपना देखा। और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट गए। अपने जज्बे के चलते उन्होंने अपना लक्ष्य पा लिया।
बताया जा रहा है कि उन्होंने 28 जनवरी की सुबह यह उपलब्धि पाई। वह 23 जनवरी 2023 को भारत से तंजानिया के लिए रवाना हुए थे। उन्होने 25 जनवरी की सुबह तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर 28 जनवरी, 2023 को सुबह 6 बजे 361 फीट का भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा करा देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। रोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




