टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में सड़क से खाई की ओर स्लिप हुई रोडवेज बस, 24 लोग थे सवार…
उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में हादसों और सड़क के हालात किसी से छुपे नहीं है बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां उत्तराखंड रोडवेज की बस का पहिया स्लिप होकर सड़क से बाहर खाई की ओर निकल गया। नीचे गहरी खाई थी बस में 24 यात्री सवार थे। इसे चमत्कार और ड्राइवर की सूझबूझ कहेंगे कि उसने बामुश्किल लोगों की जान बचा ली। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज देहरादून से 24 यात्रियों को लेकर रोडवेज की बस सेम मुखेम के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस पोखरी गांव के पास पहुंची। तभी अचानक बस का टायर सड़क पर फैले कीचड़ में स्लिप हो गया। इस दौरान लोगों की सांसे थम गई। तभी ड्राइवर ने सूझबूझ से हिम्मत का परिचय देते हुए बस रोक यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला।
तो वहीं इसके बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे में पत्थर लगाकर और बस को धक्का मारकर सड़क पर खड़ा किया। ग्रामीणों ने पीडब्लूडी पर इसके लिए गंभीर आरोप लगाए है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण ये सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। अगर आज ड्राइवर ने हिम्मत न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

