टिहरी गढ़वाल
Water Sports Cup: टिहरी झील की तेज लहरों के बीच आज से वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता…
Water Sports Cup: टिहरी झील में आज से 17 सितंबर तक चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया जा रहा है। टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य से होने वाली प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टिहरी झील में दूसरी बार ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इन खेलों से राष्ट्रीय पटल पर न केवल टिहरी की पहचान बनेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल का आयोजन करना उत्तराखंड राज्य एवं टीएचडीसी के लिए गौरव का विषय है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

