टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी डीएम का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया निलंबित, जानें वजह…
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि डीएम ने राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन करने पर राजस्व उप निरीक्षक पाटाखाल तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल धर्मानन्द ममगाई का निलम्बन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कीर्तिनगर की आख्यानुसार राजस्व उप निरीक्षक धर्मानन्द ममगाई पर राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, अधिकांशतः कार्यक्षेत्र में नशे की हालत में पाए जाने के आरोप है।
बताया जा रहा है कि शासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार न लाने तथा बार-बार पुनरावृत्ति किए जाने पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा धर्मानन्द ममगाई को उ० राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बन कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
