अल्मोड़ा
Job Update:10वीं पास युवाओं के लिए यहां लगने वाला है रोजगार मेला, मिलेगी सीधी नौकरी, पढ़ें डिटेल्स…
Job Update: नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तीन जनवरी को रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि ये मेला आकाशवाणी स्थित मॉडल करियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगेगा। 3 जनवरी 2024 को लगने वाले इस एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं की कई पदों पर भर्ती मिल सकेगी। आइए जानते है पूरी डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती मेले में मारूति सुजुकी गुड़गांव कंपनी प्रतिभाग कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसके तहत ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एक दिवसीय रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि जो भी इच्छुक युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहता है वह 3 जनवरी 2024 यानि बुधवार को साढ़े 10 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है। विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



