उत्तर प्रदेश
हादसा: चलती कार मे लगी आग, 4 लोग जिन्दा जले…
उत्तर प्रदेश के मेरठ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है,यहां रविवार रात गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के सिसोला खुर्द गांव के पास एक सेंट्रो कार में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। चारों शवों के कंकाल भी काफी हद तक जल गए हैं।
मृतकों में 2 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। महिला के सीने से चिपका एक बच्चे का कंकाल मिला है। इससे लग रहा कि मृतकों को मां और उसकी संतान है। कार में लोगों के जलने की गंध एक किमी दूर तक फैली थी। फायर फाइटर्स को भी गंध में आग बुझाने में दिक्कतें हुईं। कार का नंबर DL4C AP4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव प्रहलादपुर बांगर के ना है।
कार के नाम पर केवल मैटल बॉडी बची है। कार की नंबर प्लेट को ट्रेस किया गया तो कार दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर है, जिनसे संपर्क करने का प्रयास मेरठ पुलिस कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सबसे पहले फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। घटना रात 9.30 बजे के आसपास की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…




















Subscribe Our channel