उत्तराखंड
25वें राज्य स्थापना दिवस पर यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती…

जिला सेवायोजन कार्यालय, ऊधमसहिनगर द्वारा 25वें राज्य स्थापना दिवस पर दिनांक 11 नवम्बर 2024 को जिला सेवायोजन कार्यालय, स्टेडियम रोड निकट जिला पंचायत रूद्रपुर (ऊधमसिंहनगर) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें जनपद में स्थापित सिडकुल पंतनगर एवं सितारगंज की ऑटोमोबाइल, फूड, प्रोडक्शन, पैकेजिंग, फाइनेन्स एवं सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों से सम्बन्धित लगभग 20 औद्योगिक इकाईयों के भाग लेने की संभावना है, जिसमें विभिन्न शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, बी०टेक, की लगभग 500 रिक्तियों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
सभी इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपना नवीनतम फोटो, सी०बी०, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, तथा 10 नवम्बर 2024 तक भारत सरकार के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


