दुनिया
फिजिक्स के लिए मानेबे, हैसलमैन और पेरिसिक को संयुक्त रूप से दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार…
दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र के बाद अब भौतिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है। मंगलवार को इस साल का प्रतिष्ठित भौतिकी के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक को दिया गया है। द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की तरफ से उन्हें यह पुरस्कार जलवायु और जटिल भौतिक प्रणालियों में खोजों के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है।
इस पुरस्कार का मकसद नए आविष्कारों के सम्मानित करना है। गौरतलब है कि पिछले साल भौतिक के क्षेत्र में यह नोबेल पुरस्कार अमेरिकी साइंटिस्ट आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज के साथ जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को संयुक्त रूप से दिया गया था। इन सभी को ब्लैक होल्स पर शोध के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड को हासिल करने वाले व्यक्ति को एक गोल्ड मेडल के साथ 1.14 मिलियन डॉलर कैश में दिए जाते हैं।
सोमवार को नोबेल कमेटी की तरफ से मेडिसिन क्षेत्र के नोबल पुरस्कारों का नाम तय किया गया है। अमेरिकी डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन को साल 2021 के लिए मेडिसिन का नोबल देने का फैसला किया गया है। इन दोनों ने अध्ययन किया था कि मानव शरीर तापमान और स्पर्श के लिए किस तरह से प्रतिक्रिया देता है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार दोनों लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…
रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए – मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel



