देश
भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी…
दिल्ली: दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट करके दी है। बता दें कि आज सुबह आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने लक्षण दिखने पर पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दो जनवरी की रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड रुद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था। टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था, कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel
