देश
Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार जीता गोल्ड, श्रीलंका को हराया…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स 2023 का गोल्ड मेडल पहली बार अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम 97 रन ही बना सकी।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, शेफाली वर्मा 9 रन बनाकर आउट हुई स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 गेंद में 73 रन की साझेदारी हुई। मंधाना (46) के 89 रन से स्कोर आउट होने के बाद तो भारतीय पारी लड़खड़ा गई और एक-एक कर विकेट गिरते गए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2, ऋचा घोष 9, पूजा वस्त्रकार 2 रन और जेमिमा 42 रन बनाकर आउट हो गईं भारतीय टीम 20 ओवर में सिर्फ 7 विकेट पर 116 रन बना पाई। श्रीलंका की तरफ से सुंगधिका कुमारी ने 2, इनोका राणावीरा ने भी 2 विकेट लिए।
117 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 14 रन के भीतर ही उसने 3 विकेट गंवा दिए थे और पहले तीनों विकेट तितास साधु ने ही लिए। इंडिया की इस जीत में युवा तेज गेंदबाज तितास साधु की भूमिका खास रही, उन्होंने अपने शुरुआती 3 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, तितास ने अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 6 ही रन खर्च किए और 3 विकेट लिए। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 25 रन बनाने थे लेकिन राजेश्वरी ने सिर्फ 5 रन दिए और 1 विकेट भी लिया, इस तरह भारत 19 रन से फाइनल जीत गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel


