उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी आज यूपी में सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर को कई योजनाओं की देंगे सौगात…
लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर को कई योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। वह 9,600 करोड़ की परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सपना बन चुकी इन तीन बड़ी परियोजनाओं फर्टिलाइजर कारखाने, गोरखपुर एम्स और आईसीएमआर के जांच केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ी परियोजना गोरखपुर का खाद कारखाना है, जिसकी कुल लागत 8603 करोड़ है और यह 600 एकड़ में बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन 112 एकड़ क्षेत्र में बने एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2016 में मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में यह चौथा दौरा है। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel

