देश
न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का किया एलान…
न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वर्ल्ड कप के लिए आज टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। महिला भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान की जिम्मेदारी मिताली राज को दी गई है। 15 सदस्यीय टीम के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है।
ऋचा घोष और तानिया भाटिया को विकेट कीपर के रूप में चुना गया है। भारतीय टीम में जेमिमा रॉड्रिग्स, शिखा पांडे, हरलीन देओल, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति जैसी बड़ी खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। जेमिमा ने इंग्लैंड में खेले गए हंड्रेड और बिग बैश लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था।
सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट और सिमरन दिल बहादुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी चुना गया है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 मार्च 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से 10 मार्च, वेस्टइंडीज से 12 मार्च, इंग्लैंड से 16 मार्च, ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च, बांग्लादेश से 22 मार्च और साउथ अफ्रीका से 27 मार्च को भिड़ेगी।
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज भी खेलेगी। यह सीरीज 11 फरवरी से खेली जाएगी।टीम इस प्रकार है।मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel
