देश
हिमाचल प्रदेश के स्कूल में 23 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप…
शिमला: अब स्कूलों में भी कोरोना महामारी तेजी से फैलने लगी है। पिछले दिनों देश के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पॉजिटिव होने की खबरें आई थी। अब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल देलग में 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी 23 छात्रों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया है, जहां उनका इलाज चलेगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के घटते मामलों को देख छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे।
अब एक बार फिर कोरोना का कहर स्कूली छात्रों पर फूट पड़ा है। दूसरी ओर देश भर में जानलेवा कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के केस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश में इस खतरनाक और तेजी से फैलने वाले वैरिएंट के 236 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालत खराब हैं। राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन को देखते हुए क्रिमसस और नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel
