उत्तर प्रदेश
लखनऊ में अखिलेश और जयंत की हुई मुलाकात, रालोद-सपा में गठबंधन लगभग तय…
लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में रालोद और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थी। मंगलवार को जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद अब आरएलडी और सपा में गठबंधन होना लगभग तय हो गया है।
आरएलडी चीफ चौधरी जयंत सिंह ने पहले भी ये साफ किया था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संकेत दिया है कि वे अब विधानसभा चुनाव मिलकर साथ लड़ना चाहते हैं। सपा और आरएलडी में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। आरएलडी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलडी 50 सीटें मांग रही थी जबकि सपा 30 से 32 सीटें देने को तैयार थी।
बताया जा रहा है कि जयंत और अखिलेश के बीच एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का एलान कर सकते हैं। इसकी जानकारी ट्विटर पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने साझा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel