अल्मोड़ा
Accident: उत्तराखंड में यहां अभी-अभी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक पिकअप अल्मोड़ जिले में ओखलकांडा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान ओखलगाड़ा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। वाहन खाई में गिरा देख स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चालक होशियार सिंह पाल निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम परिचालक अशोक कुमार निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
