अल्मोड़ा
दुःखदः उत्तरखंड में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की अचानक मौत, गांव में शोक की लहर,परिवार में कोहराम…
अल्मोड़ा: घर आए सेना के जवान की अचानक मौत से अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिले में उस वक्त हर आंख नम हो गई जब जवान को अंतिम विदाई दी गई। बताया जा रहा है कि नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सूबेदार चंदन सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा निवासी सूबेदार चंदन सिंह लखनऊ में तैनात थे। वह 30 अप्रैल को पहुंचे थे और 29 मई को उनको ड्यूटी पर वापस लौटना था। लेकिन ड्यूटी पर जाने से पहले ही रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूबेदार की मौत की खबर क्षेत्र में कोहराम मच गया। रानीखेत केआरसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

