अल्मोड़ा
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां मीट की दुकान को लेकर फिर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, दो गिरफ्तार…
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बार फिर हंगामे की खबर आ रही है। यहां द्वाराहाट में मीट की दुकानें खोले जाने पर बवाल मचा है। इसके विरोध में आज व्यापारी सड़कों पर उतर आए। इस दौरान व्यापारियों ने त्रिमूर्ति चौक पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इसी बीच एक मीट व्यवसाई द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने पर हड़कंप मच पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मीट व्यवसाईयों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक माह पहले मीट विक्रेताओं द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट करने के बाद नगर के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर मीट विक्रेताओं की दुकानों को नगर से हटाने की मांग की गई। जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों द्वारा मीट की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया। मामले में नगर पंचायत द्वारा मांस विक्रेताओं के लिए प्रशासन की मौजूदगी में चौखुटिया रोड में स्थान चिन्हित कर लिया गया। साथ ही नई दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई। लेकिन बुधवार को कुछ मीट विक्रेताओं द्वारा दोबारा दुकानें खोले जाने पर व्यापारी भड़क पड़े। हालांकि मीट विक्रेताओं द्वारा दुकान में कोई भी मांस नहीं काटा था।
मामला उस वक्त बड़ गया जब दो मीट व्यवसाई आकाश बाल्मिकी व महेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह उग्र हो पड़े। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते दोनों मीट विक्रेता को धारा 151, 107 व 116 सीआरपीस के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट रानीखेत के समक्ष पेश करने की कार्यवाही चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

