अल्मोड़ा
शाबाशः उत्तराखंड की बेटी सुरभि रौतेला बनी भारतीय सेना में लेंफ्टिनेंट, कड़ी मेहनत से पाया मुकाम…
हल्द्वानी: वीरो की भूमि ने जहां असंख्य बेटे देशसेवा के लिए भारतीय सेना को दिए है। वहीं अब बेटियां भी देशसेवा करने में पीछे नहीं है। पहाड़ की एक और बेटी भारतीय सेना में जाकर देशसेवा करने के लिए तैयार है। जी हां अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट की रहने वाली सुरभि रौतेला का चयन भारतीय सेना के लेंफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। सुरभि ने अपने जज्बे से जहां सेना में अफसर बन प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुरभि रौतेला द्वाराहाट के विजयपुर गांव की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के केपीएस और यूनिवर्सल कान्वेंट से की। सुरभि ने इंटर हल्द्वानी निर्मला कान्वेंट से किया है। उनके पिता वीरेंद्र सिंह रौतेला हल्द्वानी में व्यवसायी हैं। उनकी मां का नाम जया रौतेला है। सुरभि ने स्कूल के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में दाखिला लिया और सिविल से बीटेक किया है। जिसके बाद अब उनका चयन भारतीय सेना के लेंफ्टिनेंट पद पर हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिश्रम पर विश्वास था और इस वजह से कामयाबी मिली।बताया जा रहा है कि सुरभी की ट्रेनिंग 23 मई से चेन्नई में शुरू होने जा रही है। उन्होंने अपनी सफलता पर गुरूजनों के साथ माता-पिता, दादा, दादी को दिया है।
वहीं बेटी सुरभि की कामयाबी पर पिता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि परम पिता परमात्मा की एवं मां दूनागिरी की असीम अनुकम्पा गुरूमहाराज की कृपा, हमारे पितृ देवों की छाया मेरे माता -पिता एवं परिवार जनों का आशीर्वाद एवं आप सभी मित्रों एवं परिजनों के स्नेह और शुभकामनाओं से मेरी बेटी सुरभि रौतेला को मां भारती की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बिटिया आर्मी में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुई है यह सब आप सभी मित्रों के स्नेह एवं आशीवार्द से ही सम्भव हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

